भोपालमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त के लिए जे.पी. अस्पताल में रखा गया शव

सड़क हादसें मे अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त के लिए जे.पी. अस्पताल में रखा गया शव

भोपाल,यश भारत। राजधानी के भदभदा क्षेत्र में आज दोपहर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक अज्ञात महिला की जान चली गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुर्घटना के तत्काल बाद कुछ राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए महिला को गंभीर हालत में जयप्रकाश (जे.पी.) अस्पताल, लिंक रोड नंबर 2 पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

परिजनों की तलाश जारी
वर्तमान में महिला का शव जे.पी. अस्पताल के मर्चुरी (शवगृह) में रखा गया है। महिला के पास से शिनाख्त से संबंधित कोई पुख्ता दस्तावेज या मोबाइल प्राप्त नहीं होने के कारण उसे लावारिस की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन द्वारा मृतका के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button