जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

अनियंत्रित बलेनो कार पोल से टकराकर खाई में गिरी, चार युवक घायल

जबलपुर। डुमना रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और इसके बाद सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार कृष्णा यादव सहित उसके तीन अन्य साथी घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टेढ़ा हो गया और कार नियंत्रण खोते हुए खाई में गिरकर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। डुमना चौकी प्रभारी संध्या तिवारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक चारों युवक कार से डुमना की ओर जा रहे थे, तभी अचानक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि घायल युवक होम साइंस कॉलेज रोड क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को खाई से निकालने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button