जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सतना से शुरू हुई हवाई यात्रा: आदिवासी महिलाओं को लेकर लेडी पायलट ने भरी उड़ान

सतना। आखिरकार विंध्य की औद्योगिक राजधानी सतना अब एयर कनेक्टिविटी से जुड़ गया। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण। महिला पायलट ने 7 आदिवासी महिलाओं को लेकर उड़ान भरी।
यात्रा के बाद लौटी आदिवासी महिलाओं ने क्षेत्रीय बोली में संगीत गायन कर प्रधान मंत्री मोदी का आभार प्रकट किया। विमान से यात्रा से लौटी छोटी कोल इतनी उत्सुक दिखी की वह थिरकने लगी।
37 करोड़ में बना है एयरपोर्ट
सतना एयरपोर्ट का निर्माण 37 करोड़ की लागत से किया गया है। इसमें 1200 मीटर लंबा रनवे, 750 वर्ग मीटर का टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, वीआईपी लाउंज सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह एयरपोर्ट 19-सीटर विमानों की लैंडिंग के लिए उपयुक्त बताया गया है। पीएम मोदी ने कहा, कामतानाथ स्वामी के दर्शन सुलभ होंगे।







