देश

अभिनेता सलमान खान को पाकिस्तान ने ‘आतंकी’ किया घोषित

क्या है पूरा मामला?

मुंबई,यशभारत। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक अंतरराष्ट्रीय विवाद के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश के रूप में उल्लेख किया, जिसके बाद पाकिस्तान सरकार तिलमिला उठी है।

शहबाज सरकार ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, सलमान खान को एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डाल दिया गया है, जिसका अर्थ है कि उन पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस संवेदनशील मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पाकिस्तान ने सलमान खान को क्यों घोषित किया ‘आतंकी’?

पूरा मामला सलमान खान के सऊदी अरब में आयोजित ‘जॉय फोरम 2025’ में दिए गए एक भाषण से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सलमान यह कहते हुए सुने जा सकते हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।” इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया। पाकिस्तान सरकार ने इसे अपनी संप्रभुता पर हमला मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई। गृह विभाग ने ‘फोर्थ सेड्यूल’ में शामिल करके उन्हें आतंकी घोषित कर दिया है, जिससे पाकिस्तान में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रास्ता खुल गया है।

क्या है ‘फोर्थ सेड्यूल’?

पाकिस्तान का ‘फोर्थ सेड्यूल’ एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत बनाई गई एक सूची है। इसमें ऐसे व्यक्तियों के नाम शामिल किए जाते हैं जिन पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने या उनका समर्थन करने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल किसी भी व्यक्ति पर पाकिस्तान में यात्रा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सलमान खान को इस सूची में शामिल करना एक बेहद गंभीर कदम है, जो उनके बयान के अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक परिणामों को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button