भोपालमध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 8 माह में 24.82 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 8 माह में 24.82 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

भोपाल,यशभारत। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) ने अपने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों को स्वच्छ रखने के लिए एक कड़ा अभियान चलाया है। चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवंबर (आठ माह) की अवधि में गंदगी, धूम्रपान, और परिसर को गंदा करने वाले 12,550 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है, जिनसे कुल ₹24,82,940 का भारी जुर्माना वसूला गया है।
पमरे का यह अभियान भोपाल, जबलपुर और कोटा तीनों मंडलों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुखद और पर्यावरण अनुकूल वातावरण प्रदान करना है। रेल प्रशासन लगातार उद्घोषणाओं के माध्यम से यात्रियों को जागरूक कर रहा है कि वे स्टेशन परिसर को साफ रखें और यहां-वहां गंदगी न फैलाएं।
नवंबर माह में भी सख्ती
रेल प्रशासन ने अकेले नवंबर माह में भी कार्रवाई जारी रखी। इस एक माह में गंदगी फैलाने के कुल 1331 मामले पकड़े गए, जिनसे ₹2,70,850 का जुर्माना वसूला गया। जुर्माने की कार्रवाई के साथ-साथ पकड़े गए लोगों को गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी जा रही है और उन्हें भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने का अनुरोध किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button