भोपाल

भोपाल में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चार रिसॉर्ट पर कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार

भोपाल में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले चार रिसॉर्ट पर कार्रवाई, 8 लोग गिरफ्तार
​भोपाल, यशभारत। भोपाल पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपने अभियान के तहत, अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट पर थाना खजूरी सडक पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के 4 रिसॉर्ट में आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्र के कर्व रिसोर्ट, वायु रिसोर्ट, गोवा गोन, मोक्ष क्लब, वाटर विले, क्लब कवाना, एवरग्रीन, डाईन आउट और द आर्क रेस्टोरेंट/रिसोर्ट को चेक किया। चेकिंग के दौरान ​द आर्क रिसोर्ट,क्लब कबाना रिसोर्ट, वाटर विल्ले रिसोर्ट, कर्व रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी और संचालक शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाए: पुलिस ने इन चारों रिसॉर्ट के 4 संचालकों और अवैध रूप से शराब पी रहे 4 ग्राहकों को आरोपी बनाया। जिसमें कुल 8 लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 36 ए और 36 बी के तहत 4 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button