जबलपुरमध्य प्रदेश
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई : भाग रहे 2 आरोपियों का पीछा कर दबोचा, हजारों रुपये जब्त

जबलपुर, यशभारत। रांझी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आमानाला में दविश देकर देर रात सट्ट लिखते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। दोनों लंबे समय से इस गोरखधंधे में जुटे हुए है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने करीब 9 हजार रुपये और डायरी बरामद की है। जिसमें हिसाब किताब अंकित है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि आमानाला में सट्टे का अवैध गोरखधंधा किया जा रहा है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दिलीप पिता रमेश चौधरी और विपिन पिता सीताराम चौधरी को दबोच लिया। दोनों ही आमानाला के निवासी है, जो अपनी पूरी गैंग के साथ मिलकर गोरखधंधे को अंजाम देते है। आरोपियों के पास मिली डायरी में भी महिनों का हिसाब किताब है। जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।







