जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

88 करोड़ के निवेश घोटाले का आरोपी UAE से भारत लाया गया, CBI की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली,यश भारत

नई दिल्ली,यश भारत। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और इंटरपोल के सहयोग से 88 करोड़ रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अधिकारियों ने आरोपी अविनाश राठौड़ को हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे 23 जुलाई 2026 को भारत प्रत्यर्पित किया गया। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अविनाश को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे पुणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अविनाश राठौड़ और उसकी पत्नी विशाखा राठौड़ ने निवेशकों को विभिन्न योजनाओं में निवेश के बदले हर महीने निश्चित रिटर्न का झूठा लालच दिया। आरोप है कि दोनों ने निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर उन्हें हड़प लिया और धनराशि को कई बैंक तथा डीमैट खातों के माध्यम से इधर-उधर स्थानांतरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button