भोपालमध्य प्रदेश

सोशल मीडिया पर डबल रिटर्न का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी

सोशल मीडिया पर डबल रिटर्न का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने एक 27 वर्षीय युवती को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर आकर्षक विज्ञापन के जरिए युवती को निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया और धीरे-धीरे उससे कुल 2 लाख 87 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिखा मायाराणा भट्ट (27) ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसने इंस्टाग्राम पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में कम समय में पैसा दोगुना करने का दावा किया गया था। दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही वह टेलीग्राम के माध्यम से कथित निवेश सलाहकारों के संपर्क में आ गई। ठगों ने युवती का भरोसा जीतने के लिए उसे एक फर्जी वेबसाइट का एक्सेस दिया, जहां उसे अपना वर्चुअल मुनाफा बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था।

​अकाउंट फ्रीज के नाम पर फिर मांगे पैसे
​झांसे में आकर शिखा ने अलग-अलग किस्तों में 2.87 लाख रुपये का निवेश कर दिया। जब उसने अपना पैसा वापस निकालने की कोशिश की, तो जालसाजों ने नया पैंतरा अपनाया। उन्होंने युवती को डराया कि उसका अकाउंट फ्रीज हो गया है और उसे अनफ्रीज करने के लिए 2 लाख 41 हजार रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे। जब युवती को शक हुआ और उसने और पैसे देने से मना कर दिया, तो आरोपियों ने बातचीत बंद कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button