पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में देर रात खूनी संघर्ष की एक वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान रिजवान उर्फ रिजजू के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, साहिब, उस्मान, अनस, और उनके दो अन्य साथियों ने मिलकर पुरानी दुश्मनी निकालने के इरादे से रिजवान पर तलवार से जानलेवा हमला किया। हमले में रिजवान को गंभीर चोटें आई हैं, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल रिजवान को तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।







