
एयरपोर्ट से पीसीसी दफ्तर के रास्ते में कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी को रोक लिया था। उन्होंने राहुल गांधी के नारे लगाए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें हटाकर रास्ता साफ कराया, तब राहुल की गाड़ी आगे बढ़ी। यहां धक्कामुक्की में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए। पूर्व विधायक मेड़ा ने किया आदिवासी नृत्य पीसीसी दफ्तर के बाहर पूर्व विधायक पांची लाल मेड़ा ने लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृ्त्य किया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों की लड़ाई लड़ते हैं। वे भोपाल में पधारे हैं। इस मौके पर धार जिले के धरमपुरी से आदिवासी भाई-बहन नृत्य करके खुशी जाहिर करने आए हैं। नहीं रुका काफिला राहुल गांधी का काफिला भोपाल के नानके चौराहे से गुजरा है। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे लेकिन राहुल यहां बिना रुके आगे बढ़ गए।







