जबलपुरमध्य प्रदेश
पाटन बायपास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गौवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
आरोपी फरार, पुलिस ने गाड़ी जब्त कर शुरू की जांच

जबलपुर यशभारत। देर रात पाटन बायपास में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौवंश से भरी एक गाड़ी पकड़ी। वाहन में अवैध रूप से पशुओं को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। गाडी में गौ.तस्करी की सूचना मिलने पर लोगो का गुस्सा भड़क गया और आक्रोशित लोगो ने गाडी में तोड़फोड़ शुरू कर दी |
फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और ड्राइवर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक गाड़ी लंबे समय से गौ.तस्करी में लिप्त गिरोह से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल पकड़े गए वाहन की नंबर प्लेट और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है जो कि तेलंगाना पासिंग बताई जा रही है माढोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि गाड़ी में 6 नग गौवंश पकड़े गए हैं पुलिस ने गौवंश को सुरक्षित तिलवारा स्थित गौशाला में भिजवा दिया है।







