जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अमृत भारत ट्रेन के अंदर पटाखा फोडऩे से मची भगदड़, एक युवक की मौत

आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस में हुआ हादसा

अमृत भारत ट्रेन के अंदर पटाखा फोडऩे से मची भगदड़, एक युवक की मौत

गोरखपुर. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पटाखा फोडऩे की लापरवाही एक युवक की मौत का कारण बन गई. ट्रेन में जुगाड़ से बनी पटास बंदूक से पटाखा फोडऩे के बाद युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने दो यात्रियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. जांच में ट्रेन के अंदर पटाखा फोडऩे की पुष्टि भी हुई है और पुलिस ने पटास बंदूक बरामद कर ली है.

आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस में हुआ हादसा

यह हादसा आनंद विहार-दरभंगा (15558) अमृत भारत एक्सप्रेस में हुआ. मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के बाठौल गांव निवासी रितूराज ठाकुर के रूप में हुई है. वह छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से दरभंगा जा रहा था. सुबह गौर रेलवे स्टेशन के पास उसका शव ट्रैक के किनारे मिला. रितूराज के पिता बब्बन जी ठाकुर की शिकायत पर जीआरपी बस्ती ने दो यात्रियों – अमृत यादव उर्फ माझी कुमार और रीतू राज राय (दोनों निवासी सीतामढ़ी, बिहार) – के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपित ट्रेन के कोच स्-9 में सवार थे और उनके पास जुगाड़ से बनी पटास बंदूक और पटाखे थे. यात्रा के दौरान उन्होंने पटाखा फोड़ा, जिससे धमाका हुआ और दरवाजे के पास बैठे रितूराज ट्रेन से नीचे गिर गए. पुलिस जांच में ट्रेन के अंदर पटाखा फोडऩे की पुष्टि हुई है. ओवरब्रिज के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी गई थी. यात्रियों ने बताया कि कोच के अंदर धमाका हुआ था, जिसके बाद अफरातफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान पटास बंदूक बरामद की. बताया गया कि विस्फोट के दौरान एक आरोपित का हाथ और कपड़ा भी जल गया था. दोनों के मोबाइल फोन से पटाखा फोडऩे का वीडियो भी मिला है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है.

जीआरपी कर रही जांच

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि घटना की पूरी छानबीन की जा रही है. दोनों आरोपितों की भूमिका की जांच हो रही है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button