जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर,11 घायल

कार चालक वाहन समेत मौके से फरार

जबलपुर,यशभारत। बरेला टोल प्लाजा के पास रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मजदूर हाईवे पर लगी ग्रिल की पेंटिंग का काम कर रहे थे और भोजन के लिए सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खोते हुए मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। गौर पुलिस चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा के अनुसार अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विस्तृत खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button