इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पैनल रूम में घुसी नागिन, मचा हड़कंप . सपेरे ने किया रेस्क्यू

जबलपुर रेल मंडल के करेली स्टेशन की घटना

पैनल रूम में घुसी नागिन, मचा हड़कंप . सपेरे ने किया रेस्क्यू

जबलपुर रेल मंडल के करेली स्टेशन की घटना

जबलपुर यशभारत ।पश्चिम मध्य रेलवे के करेली रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत करेली रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन के पैनल रूम में एक नागिन घुस आई। पैनल रूम वह संवेदनशील स्थान है जहां से ट्रेनों के सिग्नल और प्वाइंट्स का संचालन होता है। सांप दिखाई देते ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सुबह की शिफ्ट के दौरान एक कर्मचारी ने केबिन के कोने में फन उठाए नागिन को देखा। सूचना मिलते ही अन्य स्टाफ ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए पैनल रूम को खाली कराया और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए संचालन कार्य सावधानीपूर्वक किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
स्टेशन प्रबंधन ने तत्काल स्थानीय सपेरे को बुलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सपेरे ने नागिन को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इस दौरान कर्मचारियों और यात्रियों की भीड़ स्टेशन परिसर में जमा हो गई थी। रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button