इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चलती ट्रक में जोरदार धमाका, हाईवे पर मचा हड़कंप, ट्रक जलकर हुआ खाक

ट्रक में विस्फोट होते ही आग की ऊंची लपटें उठने लगीं

चलती ट्रक में जोरदार धमाका, हाईवे पर मचा हड़कंप, ट्रक जलकर हुआ खाक

ट्रक में विस्फोट होते ही आग की ऊंची लपटें उठने लगीं

बिलासपुर। जांजगीर–बिलासपुर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में विस्फोट होते ही आग की ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे हाईवे पर दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक में आयरन लोड था और वह जांजगीर की ओर से बिलासपुर आ रहा था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

फिलहाल पुलिस द्वारा आग लगने और ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button