भोपाल

टीचर को सोशल मीडिया पर फॉलो कर मनचला कर रहा था अश्लील कमेंट्स

टीचर को सोशल मीडिया पर फॉलो कर मनचला कर रहा था अश्लील कमेंट्स

-आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, तलाश शुरू

भोपाल यशभारत। बागसेवनिया इलाके में रहने वाली एक स्कूल टीचर के लिए सोशल मीडिया सिरदर्द बन गया। पिछले कुछ महीनों से एक मनचला उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार फॉलो कर रहा था। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो आरोपी ने अश£ील कमेंट्स कर उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि मूूलत: हरदा जिले की रहने वाली 45 वर्षीय महिला प्राइवेट स्कूल टीचर हैं और थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती हैं। उनका सोशली मीडिया पर अकाउंट है। जिस पर वह समय-समय पर सक्रिय रहती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी माह से दिलीप सिंह ठाकुर नाम का व्यक्ति लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहा है, वह उन्हें कमेंट्स करता था, जब उन्होंने आपत्ति जताई तो आरोपी अश£ील कमेंट्स करने लगा और उन्हें धमकी देने लगा। करीब छह माह से आरोपी उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। तंग आकर महिला ने कल थाने पहुंच कर घटना के संबंध में शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दिलीप सिंह ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button