इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग,

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग,

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा स्थित इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग लगी है। आग पाइप बनाने की फैक्ट्री में लगी है। वहीं, आग की लपटें इतनी तेज हैं कि दूर से दिखाई दे रही हैं। आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि इस आग में 80 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। आग की भयावहता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाना शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों को खाली करवा दिया गया है। धुआं का गुब्बार आसमान में भर गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार घटना में सिर्फ सामान और फैक्ट्री को ही नुकसान हुआ है। इसमें जनहानि की कोई खबर नहीं है। वहीं, आग लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।
दूसरी फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंची आग

छिंदवाड़ा शहर के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। एक पाइप निर्माण फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा था। इससे आसपास की दूसरी बड़ी इंडस्ट्रीज में भी चिंता फैल गई। आग से उठ रहा धुआं 3 किलोमीटर दूर से भी साफ दिख रहा था। आग बुझाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस आग में करीब 80 लाख रुपये का सामान जल गया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री प्लास्टिक के पाइप बनाती थी। प्लास्टिक होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड के लिए इस आग पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। प्लास्टिक सामग्री ज्यादा होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। आग की भयावहता को देखते हुए, सुरक्षा के लिए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button