भोपाल

तेज रफ्तार थार गाडी ने ई, रिक्शा सवार को कुचला, मौत हादसे में एक युवक घायल, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

तेज रफ्तार थार गाडी ने ई, रिक्शा सवार को कुचला, मौत
हादसे में एक युवक घायल, आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

यश भारत, भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में आज एक तेज रफ्तार थार गाडी ने एक ई, रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें रिक्शा चालक की मौत हो गई, इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
​ जानकारी के मुताबिक आरिफ नगर निवासी बजाज सिद्दीकी पुत्र हिब्बा उम्र 35 वर्ष ई रिक्शा चलाता था। आज शाम वह रिक्शा लेकर बिठ्ठल मार्केट चौराहे होते हुए एकांत पार्क से गुजर रहा था। तभी एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उसके रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के वक्त थार गाडी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसने रिक्शे को टक्कर मारने के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है। हादसे के बाद गंभीर रुप से घायल बजाज सिद्दकी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया जहा पर डाक्टरों ने उसे चेक करने पर मृत घोषित कर दिया। वही घायल युवक के बारे में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
नशे में था थार का चालक
चश्मदीदों का कहना है कि हादसे के वक्त थार गाडी का चालक नशे की हालत में था और बेहद लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, थार ने ई रिक्शा को टक्कर मारने के बाद, कई अन्य बाइक सवारों को भी घायल कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है और वे थार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button