जबलपुरमध्य प्रदेश

जन्मदिन पर सेवा का महायज्ञ: 6वीं एसएएफ बटालियन में 850 लोगों को मिला निःशुल्क इलाज

रोटरी क्लब प्रीमियर जबलपुर के संरक्षक वरुण तन्खा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजन

जबलपुर,यशभारत। रोटरी क्लब प्रीमियर जबलपुर के संरक्षक वरुण तन्खा के जन्मदिवस के अवसर पर क्लब द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के सहयोग से 6वीं एसएएफ बटालियन, जबलपुर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि वर्तमान वर्ष जस्टिस राज कृष्ण तन्खा की 100वीं जन्मशताब्दी के रूप में मनाया जा रहा है। शिविर में जबलपुर के चार प्रमुख अस्पतालों के लगभग 50 विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पंजीयन के अनुसार करीब 850 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में टीएन शुक्ला आई हॉस्पिटल की टीम का विशेष योगदान रहा डॉ राहुल शुक्ला डॉक्टर निशांत डॉ दीप्ति डॉक्टर श्रुति सहित अन्य स्टाफ ने शिविर में पहुंचे मरीज के नेत्र का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया

05 18

कार्यक्रम का समन्वयन 6वीं बटालियन के कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी एवं रोटरी क्लब पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशुतोष प्यासी, सचिव भवनीत सिंह दुआ, प्रेसिडेंट इलेक्ट रामेंद्र कारसोलिया, उपाध्यक्ष चमन राय और कोषाध्यक्ष सनी आहूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब प्रीमियर द्वारा आयोजित यह शिविर समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button