भिटौनी में मालगाड़ी के पेट्रोल टेंकरों से 100 मीटर की दूरी पर लगी आग
बड़ा हादसा टला

जबलपुर,यश भारत।शहपुरा (भिटोनी) रविवार की सुबह 6:00 बजे के लगभग भिटोनी निवासी शुभम उर्फ बेटू श्रीवास्तव का परिवार घर में सो रहा था। अचानक आग की लपटें देखकर पूरा परिवार घर से भागने लगा जिससे उनका उनका पूरा परिवार बाहर निकल कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाने लगा। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
आसपास के लोग हैंडपंप और पास में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे मोहल्ला वालों ने फायर ब्रिगेड को भी शहपुरा पुलिस सूचना दी गई। लगभग आधा घंटे फायर ब्रिगेड पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने से शुभम श्रीवास्तव का घर गृहस्थी का सामान और घर के सामने रखी अल्टो कार जलकर पूरी खाक हो गई। गृहस्वामी द्वारा डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान बताया गया है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आसपास के मोहल्ला के लोगों लोगों ने अपना नाम छुपाते हुए हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पेट्रोल का अवैध व्यापार होता है स्टेशन पर खड़ी बोगियां के द्वारा पेट्रोल डीजल चुराकर निकाल कर घर में लाया जाता है घर में स्टोर किया जाता है फिलहाल शहपुरा पुलिस आग लग जाने मामले तहकीकात कर रही है पुलिस मौके पर आकर जांच पड़ताल कर रही है । मकान मालिक शुभम श्रीवास्तव का कहना है की आग हीटर के शॉर्ट सर्किट से लगी।
100 मीटर की दूरी पर खड़ी हुई थी पेट्रोल वाली रेलवे की बोगियां
जहां यह आपका हादसा हुआ मात्र 100 मीटर की दूरी पर बोगियां पेट्रोल खड़ी हुई थी कुछ भी हादसा हो सकता था यह बोगियां पेट्रोल लेकर के बाहर से आकर फैक्ट्रियां के अंदर पेट्रोल खाली करती हैं और खाली करने के पहले भिटोनी स्टेशन में खड़ी होती हैं और उसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाती हैं खाली होने के बाद भी स्टेशन में आकर खड़ी होती हैं इन बोगियां में हजारों लीटर पेट्रोल डीजल रहता है
अचानक से हुआ धमाका
आग का इतना बेकरार रूप था देखते ही देखते दो मंजिल मकान में आग फैल गई और आग किचन तक पहुंच गई जहां रखे गैस सिलेंडर का विस्फोट हुआ आवाज इतनी तेज थी कि पूरा मोहल्ला सहम गया लोग घरों से बाहर निकल आए । आसपास मोहल्ले में और घरों में अफरा तफरी का माहौल मच गया आग इतनी तेज थी कि आग की लपटो के कारण छातो पर रखी दूसरे घरों की पानी की टंकी पिघल गई ।





