भोपालमध्य प्रदेश

टूटा नाला बना मुसीबत, हादसों और गंदगी से जूझ रहे हनुमानगंज के रहवासी

टूटा नाला बना मुसीबत, हादसों और गंदगी से जूझ रहे हनुमानगंज के रहवासी

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पीछे वार्ड क्रमांक 18, जॉन नंबर 4 में स्थित नाला इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले में फैली भारी गंदगी और टूटी हुई पुलिया के चलते क्षेत्र में लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, नाले की स्थिति लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। पुलिया टूट जाने के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। रहवासियों ने कई बार संबंधित विभाग को शिकायत भी की, लेकिन न तो नाले की सफाई कराई गई और न ही पुलिया की मरम्मत की गई। नाले में जमा कचरे के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही, जलभराव की स्थिति भी लगातार बनी रहती है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई और टूटी पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button