देश

लड़की के मुंह में बम डालकर रिमोट से धमाका

मैसूर से सामने आई सिरफिरे आशिक की दिल दहला देने वाली कहानी

मैसूर। मेरठ की मुस्कान का केस आपको याद होगा, जिसमें अपने आशिक के लिए उसने पति को मारकर ड्रम में छुपा दिया। इस मामले के सामने आने के बाद सोनम रघुवंशी समेत कई मामले सामने आए। हाल ही में एक दिल दहला देने वाला मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां पर एक लड़के ने अपनी प्रेमिका की जान ले ली। उसने प्रेमिका को मारने के लिए गोली-चाकू का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि उसने लड़की के मुंह में बम रखकर धमाका कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Table of Contents

कमरे में लड़की की मिली लाश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैसूर से करीब 55 किलोमीटर दूर एक लॉज में 28 साल का सिद्धे राजू और 22 साल की दर्शिता पहुंचते हैं। इसके अगले दिन राजा खाना लेने के लिए निकला था। जब वह वापस आया, तो उसने कहा कि मेरी पत्नी दरवाजा नहीं खोल रही है। जब दरवाजा खोला गया, तो देखा कि दर्शिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया, जिसमें बात सामने आई कि लड़की को फोन चार्जिंग पर लगाकर बात करने की आदत थी। इसी के चलते फोन ब्लास्ट हुआ होगा। बता दें कि धमाके के बाद लड़की का चेहरा पूरा गायब हो गया था।

रिमोट से किया धमाका

बताया जा रहा है कि दर्शिता पहले से ही शादीशुदा थी, वहीं सिद्धेराजा उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था. इसीलिए उसने दर्शिता के हाथ बांधकर उसे बेबस किया और फिर उसके मुंह में बम रख दिया. विस्फोटक इतना था कि सिर्फ दर्शिता का चेहरा उड़े, आरोपी ने इसके लिए रिमोट का इस्तेमाल किया. हालांकि उसकी पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह गई और पुलिस ने पूरा पर्दाफाश कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button