जबलपुरमध्य प्रदेश

जबरन  501 की काट दी रसीद, व्यापारी को पीटा दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों की गुंडई, व्यापारियों में आक्रोश

जबलपुर,यश भारत। दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। मामला चंदा वसूली से जुड़ा हुआ है। दरअसल दुर्गोत्सव समिति के सदस्य  बड़ा फुहारा स्थित राजाबाबू गारमेंट्स में पहुंंचे थे जहां उन्होंने बिना व्यापारी की अनुमति के 501 रूपए की रसीद काट दी। जिसको लेकर विवाद हुआ। व्यापारी का जहां कहना था कि वह 101 रूपए देगा जबकि समिति के सदस्य इस बात पर अड़ गए थ्े कि वह 501 रूपए ही लेकर जाएंगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि व्यापारी और समिति के सदस्यों के बीच तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। इसके बाद तोडफ़ोड़ भी कर दी गई। मामला थाने तक पहुंचा जहां दोनों के बीच समझौता हो गया।

 

सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद-वहीं दूसरी तरफ चंदा समिति के सदस्यों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जहां पर गाली देते हुए सदस्यों द्वारा दुकान के बाहर तोड़फोड़ कर दी। जिसके फुटेज दुकान संचालक द्वारा थाना प्रभारी को सौंपे गए हैं

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button