जबलपुरमध्य प्रदेश
युवक की नृशंस हत्या : चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

ग्वालियर में युवक की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। एक मकान में युवक का शव मिला है। शरीर पर चाकू से गोदे जाने के निशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है। कंपू थाना पुलिस ने बताया कि आमखो पहाड़ी पर राजेंद्र कुशवाह ने पांच महीने पहले किराए का मकान खाली कर दिया था। वह दूसरी जगह रहने लगा था। मंगलवार सुबह किराए के उसी मकान में उसका शव मिला।







