जबलपुरमध्य प्रदेश

फसलों पर आफत की बारिश

IMG 20230804 WA0022
जिले में मक्के का रकबा बढ़ा, जलभराव से नुकसान
जबलपुर यश भारत। अतिवृष्टि के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो ही गया है अब फसलों पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है धन को छोड़कर मक्का सोयाबीन उड़द अरहर की फसलों पर इसका बड़ा प्रसाद प्रभाव पड़ रहा है जानकारी के अनुसार धान के अलावा सभी फसल दो-तीन दिन से अधिक का जल भराव नहीं सहन कर पाती है और फिर फसल खराब होना शुरू हो जाती है लगातार हो रही बारिश के चलते भराव वाले खेतों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते हजारों हेक्टेयर की फसल अब खराब होने की स्थिति में आ गई है पिछले दो-तीन सालों से जिले में मक्के का रकबा बढ़ता जा रहा है और इस बार भी लगभग 34000 हेक्टेयर जमीन पर किसानों द्वारा मक्के की फसल लगाई गई है ऐसे में लगातार हो रही बारिश से मक्के की फसल को नुकसान हो रहा है।
डेढ़ गुना हो गया मक्के का रखवा
कम बरसात में होने वाली मक्के की फसल का रकबा इस बार जिले में डेढ़ सौ प्रतिशत से भी अधिक बढ़ गया है। पिछली बार जहां लगभग 21000 हेक्टेयर में मक्के की खेती की गई थी वहीं इस बार लगभग 33000 हेक्टेयर में किसानों द्वारा मक्के की फसल लगाई गई है। ऐसे में हो रही वर्षा के चलते किसानों को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो यदि खेतों में 4 से 5 दिन तक पानी भरा रहेगा तो मक्के की फसल खराब हो सकती है। जबकि जिले में मक्के का रकबा बढ़ गया है ऐसे में पानी नहीं रुकता है तो नुकसान भी बहुत बड़ा होगा।
किस फसल का कितना रकबा
धान  174000 हेक्टेयर
मक्का 33000 हेक्टेयर
उड़द 5500 हेक्टेयर
 मूंग 1000 हेक्टेयर
अरहर 5800 हेक्टेयर
सोयाबीन 500 हेक्टेयर
जिले में हो रही अति वर्षा के चलते मक्का उड़द अरहर को नुकसान होने की संभावना है। जिन खेतों में पानी का भरा है यदि वहां से पानी नहीं निकल गया तो दो से तीन दिन में फसलों को नुकसान होना शुरू हो जाएगा । अरहर और सोयाबीन की फसल नाजुक होती है । यह अधिक पानी नहीं झेल सकती ।
                      ए के सिंह कृषि वैज्ञानिक

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button