देश

Petrol Diesel Rates:पेट्रोल डीजल के रेट में आई बड़ी गिरावट,इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल,देखे ताज़ा रेट

Petrol Diesel Rates: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल उछाल पर है. हालांकि डब्लूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 0.11 फीसदी गिरकर 72.47 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 0.14 फीसदी बढ़कर 77.04 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

इस बीच, देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. नई दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं कुछ शहरों में इसके दाम बदले हैं.

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर

मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर

कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर

चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

उत्तर प्रदेश के शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल 96.58 रुपये रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे बढ़कर 96.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 96.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

यहां बदल गए पेट्रोल के दाम

राजस्थान के जैसलमेर में एक लीटर पेट्रोल 45 पैसे गिरकर 110.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 41 पैसे सस्ता होकर 95.77 रुपये प्रति लीटर है. वहीं बिहार के पटना में एक लीटर पेट्रोल 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर के फ्यूल रेट्स

ग्राहकों की सुविधा के लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस के जारिए पेट्रोल-डीजल के दाम चेक करने की सुविधा दी है. एचपीसीएल (HPCL) ग्राहक नए रेट्स पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS भेजें. अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो आपको RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक नए दाम चेक करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Also Read:Petrol-Diesel Rates:पेट्रोल डीजल के रेट में हुई बड़ी गिरावट,देखिए आज पेट्रोल डीजल का ताजा रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button