जबलपुरमध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसा : आईसर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौत 2 घायल,

सिवनी, यशभारत। जिले के लखनादौन थाना अंतर्गत वाईपास में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहाँ आईसर वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि 4 लोगो की मौत हो गई। और 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सिविल अस्पताल लखनादौन में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।

नागपुर से लौट रहा था तिवारी परिवार
लखनादौन चौराहे पर मंगलवार रात एक सब्जी से भरे आईसर ट्रक ने नागपुर से लौट रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। जहाँ कार में सवार तिवारी परिवार जो नागपुर से इलाज कराकर लौट रहा था। हादसे का शिकार हो गया। और ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई।

इनकी हुई मौत
मारने वालों में नागन देवरी निवासी संतोष तिवारी पिता नरसिंह प्रसाद तिवारी उम्र 42 वर्ष, सुहागपुरा निवासी श्रीमति शिवि तिवारी पति अंचल तिवारी 19 वर्ष, उसके पति अंचल तिवारी पिता शशिकांत तिवारी उम्र 25 वर्ष, साथ ही सलैया निवासी बिस्सू पिता संतोष नेमा उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सौम्या तिवारी उम्र 17 वर्ष और अभिषेक तिवारी उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनादौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। और मृतकों के पंचनामा बनाया जा रहा है। और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App