जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म : प्यार का झांसा देकर रचा रहा था विवाह, पीडि़ता ने घर पहुंचकर मचाया हंगामा

- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां, दो बच्चों की डिवॉर्सी महिला के साथ प्यार का झांसा देकर आरोपी युवक चार साल से घर में लाकर ज्यादती कर रहा था। इसी बीच पीडि़ता को जब पता चला कि युवक विवाह रचा रहा है, तो वह युवक के घर पहुंची, जहां से उसे भगा दिया गया। जिसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची। मुस्तैद पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह थाना पनागर की निवासी है। उसका अधारताल निवासी युवक से पूर्व परिचय था।

2019 से लगातार कर रहा ज्यादती
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता के अनुसार 2019 में युवक ने मीठी मीठी बातें कर उसे प्यार के झांसे में फंासा और फिर लगातार उसका दैहिक शोषण किया।
जब भी उसने विवाह करने की बात कही तो आरोपी टालता रहा। इसी बीच उसे पता चला कि आरोपी विवाह कर रहा है। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपी साफ मुकर गया। वहीं, प्रकरण दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

न्यायालय में चल रहा है केस
पुलिस के अनुसार महिला के दो बच्चे है। लेकिन पति से नहीं बनने के कारण एक बच्चा पति तो दूसरा बच्चा महिला के साथ ही रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu