जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर कांग्रेस विधायक ने उमा भारती पर की तलख टिप्पणी: गीदड़ भभकी दे रही है,भाजपा में उन्हें कोई नहीं पूछ रहा है

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर बरगी से कांग्रेस विधायक ने संजय यादव ने मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती के शराबी बंद अभियान को आड़े हाथ लेते हुए जमकर कटाक्ष किया है। संजय यादव ने कहा कि उमा भारती सिर्फ गीदड़ भभकी दे रही है और ये सब इसलिए कर रही है क्योंकि उन्हें अब भाजपा में कोई नहीं पूछ रहा है। वास्तव में उमाभारती पूरे प्रदेश में शराबी बंदी कराना चाहती है तो सबसे पहले मेरे क्षेत्र में आए यहां उनका स्वागत है, बरगी में उनके शराबी बंदी अभियान को समर्थन किया जाएगा। कांग्रेस विधायक संजय यादव ने शराबी बंदी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला है उनका कहना है कि सीएम के सरंक्षण में गांव-गांव शराब बिक रही है। शराब माफिया को सीएम का सपोर्ट है इसलिए जमकर शराब बिक रही है।

Page 2 copy

उमाभारती अब चमका रही है करती कुछ नहीं है
विधायक संजय यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती शराबी बंदी को लेकर केवल चमका रही है, करती कुछ नहीं है। बीते दिनों भोपाल में उमाभारती ने पत्थरबाजी की थी उसका क्या असर हुआ ये सब जानते हैं। उमाभारती को वास्तव में शराबी बंद कराना है तो उन्हें सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। उमाभारती को लक्ष्य पूरा करना है तो वह मैदानी स्तर पर काम करें,अगर वह चाहे तो बरगी विधानसभा में आकर अपने अभियान को गति दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu