गैरिसन ग्राउंड में शान से फहराया तिरंगा झंडा: सीएम ने बचपन याद कर कल का हिंदुस्तान जमाना देखेगा… गाना गुनगुनाया

https://youtu.be/GF46Jw2Fa38https://youtu.be/GF46Jw2Fa38
जबलपुर,यशभारत।
देश का 74 वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह पहली बार सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। समारोह में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा-
भारत को स्वतंत्र कराने के लिए जिन क्रांतिकारियों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, उनको बारंबार प्रणाम। भारत प्राचीन और महान राष्ट्र है। हजारों साल पुराना इतिहास हमारा है। जब दुनिया के विकिसत राष्ट्रों में सभ्यता का सूर्य उदय नहीं हुआ, तब हमारे यहां वेदों की रचना हो गई थी। दुनिया को ज्ञान, प्रेम, आत्मीयता का संदेश भारत ने दिया।
मुझे बचपन याद आ रहा है। तब हम एक गाना सुनते थे- कल का हिंदुस्तान जमाना देखेगा…। आज मैं कह रहा हूं कि कल यह गीत था, आज गर्व के साथ कहता हूं कि कल का यह गीत आज जमाना देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री चौहान के जबलपुर आगमन के मद्देनजर इस बार जिले भर में विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर की प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों, शासकीय भवनों, राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्व की इमारतों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। गली और मोहल्लों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में भी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों और स्वास्थ्य केंद्रों को सजाया-सँवारा गया है। तहसील मुख्यालयों और नगरीय निकायों में भी जन सहयोग से सड़कों और चौराहों को विद्युत से सजावट की गई है।

गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ पर गैरीसन ग्राउंड में आयोजित जिले के मुख्य समारोह में स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र -छात्राओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने जबलपुर आ रहे हैं। समारोह स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिये अलग-अलग स्टैंड बनाये गये हैं। स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये भी अलग स्टैंड्स बनाये गये हैं। विद्यार्थी इन स्टैंड्स पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के तीन रंगों की कैप पहनकर बैठें हुए हैं।






