जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भू-माफिया के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने 12 घंटे पर की कार्रवाईः पांच करोड़ रुपये की 17 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि कब्जे से मुक्त कराई

जबलपुर, यशभारत। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर आधारताल तहसील के अंतर्गत करमेता स्थित लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत की करीब 17 हजार वर्गफुट जमीन को भू-माफिया से मुक्त करा लिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में नगर निगम के सहयोग से की गई इस कार्यवाही में भूमि पर कब्जा कर बनाई गई बाउंड्रीवाल एवं निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।
करमेता में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण करने की यह शिकायत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को रविवार को दूरभाष पर प्राप्त हुई थी। कलेक्टर श्री सुमन ने शिकायत की जांच कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश अपर कलेक्टर एवं एसडीएम आचरताल को दिये थे। अपर कलेक्टर एवं एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश मिलने के समस्त दस्तावेजों की जाँच कर खसरा नम्बर 426 की इस शासकीय भूमि को बारह घंटे के भीतर आज दोपहर माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। उन्होंने बताया कि भूमि पर माफिया रत्नेश त्रिपाठी एवं बबलू चैबे द्वारा करीब 2 हजार वर्गफुट जमीन पर बाउंड्रीवाल बना ली गई थी तथा लगभग 15 हजार वर्गफुट जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान जेसीबी मशीनों से इन निर्माणों को जमीदोज कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार आथरताल राजेश सिंह, नायब तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button