जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मालदीव में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत

मरने वालों में 9 भारतीय बताए जा रहे हैं।

माले, एजेंसी। मालदीव में भीषण आग लगने से कम के कम 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 9 भारतीय बताए जा रहे हैं। दमकल सेवा ने कहा कि मालदीव की राजधानी माले में विदेशी कामगारों के आवासों में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग में 9 भारतीयों की कथित तौर पर मौत हो गई। अधिकारियों ने आग में तबाह हुई एक इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए हैं।

शुरुआती खबरों के मुताबिक, आग ग्राउंड-फ्लोर पर मौजूद एक वाहन मरम्मत करने वाले गैरेज में लगी थी। जिसके बाद आग कई जगहों पर फैल गई। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा, च्च्हमें 10 शव मिले हैं।ज्ज् आग बुझाने में उन्हें लगभग चार घंटे लगे।

( मालदीव में भारतीय दूतावास ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, च्च्हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं। किसी भी सहायता के लिए एचसीआई से निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +9607361452; +9607790701ज्ज्

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu