जबलपुरमध्य प्रदेश

लोकायुक्त की कार्रवाई : रांझी कार्यवाहक एसआई 9 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। रांझी थाने में पदस्थ कार्यवाहक एसआई रमेश चौधरी को आज सोमवार को लोकायुक्त ने 9 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। कार्यवाहक एसआई सीएम हेल्प लाइन की शिकायत को समाप्त करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद लोकायुक्त के ट्रेप दल ने आरोपी को रंग लगे हुए नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

दिलीप झलबड़े डीएसपी ने बताया कि राजमणि मिश्रा निवासी किशन होटल रांझी की राजराम ने थाना रांझी और सीएम हेल्प लाइन में शिकायत की थी। जब राजमणि ने कार्यवाहक एसआई रमेश चौधरी से जानकारी मांगी तो उन्होंने शिकायत को खत्म करने के बदले में दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की। फरियादी राजमणि ने जिसकी शिकायत लोकायुक्त को की। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने नौ हजार रुपये रिश्वत लेते एसआई को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button