जबलपुरमध्य प्रदेश

दरबाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने किया जानलेवा हमला : तीन महिलाओं समेत चार घायल, मेडिकल अस्पताल में भर्ती

खमरिया थाना क्षेत्र के सोनपुर की घटना

जबलपुर, यशभारत। खमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत 4 बदमाशों ने एक युवक के घर में घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। बदमाशों ने पहले तो युवक के साथ जमकर मारपीट की उसके बाद किसी नुकीली चीज से उसके ऊपर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए घर वालों के साथ भी बदमाशों ने लाठी और डंडों से हमला कर दिया जिसमें तीन महिलाओं को गंभीर चोट आई हैं। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फ रार हो गए। घटना में घायलों को आनन-फ ानन में मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दजज़् करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जितेंद्र महोबिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह मजदूरी का काम करता है । उसके घर में आशाराम बर्मन, विष्णु बर्मन, हरदयाल बर्मन, चिकनी बर्मन आए और दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और कहने लगे की विकास महोबिया हमारी बेटी को भगा कर ले गया है। जिसके बाद चारों बदमाश उसको गंदी गंदी गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो आशाराम बर्मन ने डंडे से सिर में एवं दाये हाथ पर हमला कर दिया। तभी मेरा भाई आकाश महोबिया, नीलम महोबिया, रश्मि महोबिया, बीच-बचाव करने के लिए आए तो हरदयाल बर्मन ने किसी नुकीली चीज से सिर में हमला कर दिया। घटना में पांचों को गंभीर हालत में मेडिकल हॉस्पिटल में ले जाया गया हैं। जहां उनकी गंभीर हालत बताई जा रही है पुलिस ने मामला दजज़् करते हुए चारों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button