इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP सबसे साफ स्टेट, राजस्थान-महाराष्ट्र भी पीछे:सफाई में इंदौर ने लगाया सिक्सर, भोपाल की रैंक सुधरी, 7वें से छठवें स्थान पर आया

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के नतीजों में एक बार फिर मध्यप्रदेश का डंका बजा है। राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़ कर मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में मध्यप्रदेश नंबर-1 पर आया। वहीं, इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगाया। भोपाल की रैंक पिछली बार के मुकाबले सुधरी है। इस बार भोपाल ने छठवां स्थान पाया है। पिछली बार यह 7वें स्थान पर था।

पिछले सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश की रैंकिंग तीन थी। इसका कारण पिछले साल 2021 में सिटीजन फीडबैक यानी जनता की सक्रिय भागीदारी में मध्यप्रदेश का पिछड़ना था। इस कैटेगरी में देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भी 6 हजार अंक नहीं मिले थे। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर जैसे शहर तो 5 हजार अंक भी नहीं ला पाए थे। इस बार सिटीजन फीडबैक में प्रदेश ने सबसे बेहतर काम किया है, जिससे मप्र के नंबर-1 बनने की उम्मीदों को बल मिला। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के हाथों सफाई का अवॉर्ड हासिल किया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर मौजूद थे।

सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के पुरस्कार

  • सफाई मित्र सुरक्षा-2022 में सर्वश्रेष्ठ शहर तिरुपति
  • साफ घाट सर्वश्रेष्ठ हरिद्वार रहा
  • सबसे स्वच्छ कंटोनमेंट देवलाली कंटोनमेंट रहा
  • फास्टेज मूर्वस सिटी शिमोगा

सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के पुरस्कार

  • सफाई मित्र सुरक्षा-2022 में सर्वश्रेष्ठ शहर तिरुपति
  • साफ घाट सर्वश्रेष्ठ हरिद्वार रहा
  • सबसे स्वच्छ कंटोनमेंट देवलाली कंटोनमेंट रहा
  • फास्टेज मूर्वस सिटी शिमोगा
देशभर में नंबर-1 स्टेट मध्यप्रदेश को कुल 4470 अंक मिले हैं।
देशभर में नंबर-1 स्टेट मध्यप्रदेश को कुल 4470 अंक मिले हैं।

सबसे स्वच्छ शहर
एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में ये टॉप-3 शहर

1-पंचगनी (महाराष्ट्र)
2- पाटन (छत्तीसगढ़)
3- कराड (महाराष्ट्र)

एक लाख से अधिक आबादी वाले शहर
1- इंदौर (मध्यप्रदेश)
2- सूरत (गुजरात)
3- नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर।
दिल्ली में हुए कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर।

इंदौर ने लगाया पूरा जोर
इंदौर वर्ष 2017 से ही देशभर में नंबर-1 पर आ रहा है। अबकी बार इंदौर ने सिक्सर लगाने का पूरा जोर लगा दिया था। इसके लिए कई इनोवेशन भी किए गए। आखिरकार इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगा ही दिया। मार्च-अप्रैल में सर्वेक्षण और डॉक्युमेंट अपलोड किए गए थे। जनता के फीडबैक को लेकर भी पूरा जोर लगाया गया।

दिल्ली में हुए कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न राज्यों से आए मंत्री, महापौर, कमिश्नर समेत स्वच्छता से जुड़े लोग।
दिल्ली में हुए कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न राज्यों से आए मंत्री, महापौर, कमिश्नर समेत स्वच्छता से जुड़े लोग।

राजधानी को संवारने में लगाया पूरा जोर
राजधानी में निगम ने सफाई और सजावट को लेकर ताकत झोंक दी। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन पर खास जोर दिया गया। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लिए गए। वहीं, गाड़ियों के गली-मोहल्लों में पहुंचने की टाइमिंग भी ठीक की गई। पार्कों की सजावट, नए पार्कों में इनोवेशन, फुटपॉथ और सेंट्रल वर्ज की धुलाई, डिवाइडर का रंगरोगन भी किया गया। रैली समेत स्वच्छता से जुड़े कई काम किए गए।

भोपाल की भानपुर खंती। जहां से कई टन कचरा हटाकर उसे पार्क में बदला गया है।
भोपाल की भानपुर खंती। जहां से कई टन कचरा हटाकर उसे पार्क में बदला गया है।

7500 अंकों का सर्वेक्षण
इस बार सर्वेक्षण 6000 की बजाए 7500 अंकों का हुआ है। इसमें जनता से फीडबैक, खुले में शौच, डोर-टू-डोर कचरा कनेक्शन, सौंदर्यीकरण जैसे प्रमुख बिंदू शामिल रहे। इनके अलावा इनोवेशन और दस्तावेजों के आधार पर भी अंक मिलेंगे।

दो साल में बढ़ी अवॉर्ड की संख्या
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में प्रदेश को कुल 27 सम्मान मिले थे। इसमें 18 शहर स्टार रेटिंग और 9 शहर स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए थे। वहीं, 2021 के सर्वेक्षण में कुल 35 अवॉर्ड मिले थे।

भोपाल में स्वच्छता से जुड़ी कई पेंटिंग बनाई गई। इंदौर समेत अन्य शहरों में भी पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।
भोपाल में स्वच्छता से जुड़ी कई पेंटिंग बनाई गई। इंदौर समेत अन्य शहरों में भी पेंटिंग के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।

दौर-भोपाल के महापौर मौजूद
दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान के अलावा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा इंदौर और भोपाल के महापौर, कमिश्नर समेत स्वच्छता से जुड़ा स्टॉफ भी दिल्ली जाएगा। भोपाल से सुबह फ्लाइट के जरिए अफसर रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu