जबलपुरमध्य प्रदेश

घमापुर में घमासान : तत्वों ने घर में घुसकर भांजी तलवार और डंडे, युवक बुरी तरह घायल, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। घमापुर के कंाचघर में पुरानी रंजिश को लेकर हथियार सहित घर के अंदर घुसे तीन तत्वों ने युवक के साथ जमकर मारपीट कर, तलवार से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र ठाकुर 30 वर्ष निवासी कंाचघर पुलिस को बताया कि वह झाड़ू बनाने का रोजगार करता है। पत्नि और बच्चों के साथ घर पर सो रहा था । तभी मोहल्ले में ही रहने वाला लालू चैधरी, अक्का चौधरी तथा एक अन्य आए और उसके घर के दरवाजे को धक्का देकर तोड़कर अंदर घुस गये । उसकी पत्नी विनीता से गालीगलौच कर कहने लगे कि नरेन्द्र कहा है । तभी वह निकला और पूछने लगा। लालू अपने हाथ में तलवार लिये था और अक्का डण्डा लिये था । उसने विरोध किया तो लालू ने तलवार से हमला कर दिया। तभी अक्का ने डण्डे से मारपीट की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button