जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में कब्रिस्तान से हो रहा गांजा सप्लाई : पुलिस ने तस्कर को दबोचा, गांजा जब्त

जबलपुर, यशभारत। हनुमानताल पुलिस ने कबिस्तान में गांजा की सप्लाई देने गए एक आरोपी को दबोचकर करीब पांच हजार का माल जब्त किया है। आरोपी सुनसान जगहों से इन अवैध व्यापारों को संचालित कर रहे है। तो वहीं मुस्तैद पुलिस लगातार कार्रवाई कर आरोपियों पर नकेल कसने का काम कर रही है।
थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक उम्र लगभग 18-20 वर्ष थैला लिये कब्रिस्तान में गांजा बेचने के लिये खड़ा है,पुलिस ने घेराबंदी कर शनि सोनकर उर्फ गोलू 20 वर्ष निवासी खटीक
मोहल्ला थाना बेलबाग को दबोचकर 470 ग्राम गांजा कीमती 5 हजार रूपये जब्त करते हुए कार्रवाई की गई।







