जबलपुरमध्य प्रदेश

इंटरनेशनल सटोरिया सनपाल के पार्टनर का पिता मुरलीधर पुलिस गिरफ्त में : सट्टे की रकम पर ब्याज वसूलने डरा-धमका कर रेस्टोरेंट की करवाई थी रजिस्ट्री

जबलपुर, यशभारत। इंटरनेशनल सटोरिया सतीश सनपाल का पार्टनर दिलीप खत्री, संजय खत्री और विवेक खत्री के पिता और मास्टरमाइंट मुरलीधर खत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान पुलिस को इस बात के अहम सुराग मिले कि आरोपी मुरलीधर खत्री इस पूरी गैंग को चला रहा था और उसी के कहने पर सट्टे की रकम पर ब्याज की वसूली हो रही थी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अनेक मामले दर्ज है। जिसके बाद आरोपी को अंधेरदेव से दबोच लिया गया।

इंटरनेशनल सटोरिया सतीश सनपाल का पार्नटर दिलीप खत्री उसके दोनों भाई और पिता अलग अलग प्रकरणों में लंबे समय से फ रार हैं। फरार आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग 3 टीम सक्रिय हैं, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संदिग्ध स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर रही है। क्रिकेट सट्टे में हारी हुई रकम पर ब्याज वसूली और हारी हुई रकम वापस न करने पर डरा धमका कर रेस्टोरेंट एवं मकान की रजिस्ट्री करवाने वाले फरार सटोरिया दिलीप खत्री, भाई संजय खत्री, विवेक खत्री, हरीश उर्फ विक्की मनानी ,अंकित पमनानी की गिरफ्तारी पर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इनाम घोषित भी किया है। फरार आरोपियों पर ओमती में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं।

गौरतलब है कि मनिन्दर सिंह कंधारी निवासी साहू कालोनी महानद्दा ने शिकायत की थी कि वह रेलवे से रिटायर्ड हैं। रसल चौक पर उसका वर्ष 2011 से मार्च 2020 तक चावला रेस्टेरेंट था, जो उसका बेट जसलीन चलाता था। वर्ष 2015 सें पत्नी का स्वास्थ खराब होने के कारण वह अक्सर इलाज हेतु दिल्ली जाने लगा, रेस्टोरेंट का पूरा काम उसका बेटा संभालने लगा था। साल 2015 में जानकारी लगी कि उसके बेटे की दोस्ती आईपीएल सट्टा खिलाने वाले दिलीप खत्री, संजय खत्री, विवेक खत्री, हरीश उर्फ विक्की मनानी व अंकित पमनानी से है। सभी सटोरिए बेटे को सट्टे की लत लगाकर सट्टा खिलवा रहे है और करीब एक करोड़ का कर्ज हो गया है। जिसके बाद सभी उसके बेटे को परेशान कर रहे है। परिवार ने डर के कारण चावला रेस्टॉरेंट की रजिस्ट्री कर दी गई।

मुरलीधर खत्री था अंडरग्राउंड

सट्टेबाज पुत्र दिलीप खत्री, संजय खत्री और विवेक खत्री के प्रकरण में अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय पहुंचे पिता मुरली खत्री ने कोर्ट नंबर 30 के बाहर फ रियादी मनिन्दर सिंह कंधारी को केस वापस लेने की धमकी देते हुए वकील को चेतावनी दी कि इनकी तरफ से पैरवी न करें। बेटों की अग्रिम जमानत पर आपत्ति नहीं लगना चाहिए। फ रियादी मनिन्दर सिंह कंधारी की शिकायत पर ओमती पुलिस ने मुरलीधर खत्री के अपराध पंजीबद्ध किया था। प्रकरण दर्ज होते ही मुरली खत्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुरलीधर खत्री ने ही करवाई थी रजिस्ट्री

ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मुरलीधर खत्री ने ही योजना बनाकर फरियादी मनिन्दर सिंह कंधारी के बेटे के रेस्टॉरेंट की रजिस्ट्री डरा धमका कर करवाई थी। जिसके बाद आरोपी को अंधेरदेव से गिरफ़्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button