इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सोनाली फोगाट हत्याकांड में अब तक 4 गिरफ्तार : पीए सुधीर, दोस्त सुखविंदर को 10 दिन की पुलिस कस्टडी

यशभारत, एजेंसी। हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में सुधीर सांगवान और सुखविंदर समेत 4 की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कर्लीज क्लब के बाथरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। इस बात की पुष्टि गोवा के IG ओमवीर बिश्नोई ने की है। कोर्ट ने सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।

इस बीच गोवा कांग्रेस भी पूरे मामले में पुलिस और भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस की गोवा इकाई के नेता माइकल लोबो ने आरोप लगाया है कि पुलिस सोनाली फोगाट हत्याकांड को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है ऐसे में इस केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button