इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घर का बिजली बिल 3400 करोड़ , पिता-बेटी का BP बढ़ा : दोनों को ले जाना पड़ा अस्पताल; एक कर्मचारी बर्खास्त, एक सस्पेंड

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के शहर ग्वालियर में दो मंजिला मकान का बिजली बिल 3400 करोड़ से ज्यादा (34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए) आया। मोबाइल पर बिल का मैसेज आते ही पहले तो परिवार को लगा कि कोई गड़बड़ होगी, लेकिन जब ऑनलाइन चेक किया तो यही रकम शो हो रही थी। बिल देखते ही मकान मालकिन बेटी और पिता का ब्लड प्रेशर बढ़ गया। दोनों को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा।

विभाग ने जांच की तो पता चला कि बिजली कर्मचारी ने बिल की राशि में मीटर रीडिंग की जगह सर्विस नंबर भर दिया था। इसके बाद यह बिल जनरेट हुआ। अब घर का बिल घटाकर 1300 रुपए कर दिया गया है। इस गलती पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़ा एक्शन लिया। एक कर्मचारी को बर्खास्त, तो दूसरे को सस्पेंड कर दिया है। जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी किया है।

शहर के सिटी सेंटर मेट्रो टावर के पीछे शिव विहार कॉलोनी में एडवोकेट संजीव रहते हैं। घर का मीटर उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता के नाम पर है। प्रियंका ग्रहणी हैं। संजीव ने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर पिछले हफ्ते मैसेज आया। इसमें इस बार का उनका बिजली बिल 34 अरब 19 करोड़ 53 लाख 25 हजार 293 रुपए का बताया गया। बिल देखते ही पत्नी और ससुर राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का BP बढ़ गया। ससुर हार्ट पेशेंट हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu