JABALPUR NEWS- रांझी से दो युवतियां गायब: एक युवती पेपर देने ऐसे गई कि दोबारा नहीं लौटी, दूसरी कब गायब हो गई परिजनों को पता ही नहीं

जबलपुर, यशभारत। रांझी के आमानाला और चुंगी क्षेत्र से दो युवतियां रहस्मय ढंग से गायब हो गई। एक युवती पेपर देने का कहकर घर से ऐसी गई की दोबारा नहीं लौटी जबकि दूसरी युवती घर से कब चली गई इसकी जानकारी परिजनों तक को नहीं लगी। रांझी पुलिस ने दोनों प्रकरणों में परिजनों की शिकायत पर मामला कायम कर युवतियों की तालाश शुरू कर दी है।
आमानाला रांझी निवासी राजेंद्र कुमार (बदला हुआ नाम) ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 25 वर्षीय बेटी पूजा (बदला हुआ नाम) घर से अचानक गायब हो गई। उसकी तालाश क्षेत्र और परिचितों के यहां की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता का कहना था कि बेटी घर से कब चली गई इसकी भनक किसी को नहीं लगी। उसके दोस्तों से भी बात की पर वो वह अपने दोस्तों के यहां भी नहीं गई। इसी तरह चुंगी निवासी शहनवाज (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि 23 वर्षीय बेटी नुसरत (बदला हुआ नाम) घर से पेपर देने के लिए कॉलेज गई हुई थी परंतु देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। कॉलेज व परिचितों से फोन करके बेटा का पता किया लेकिन कहीं पर भी बेटी का पता नहीं चला।







