गोरखपुर में मिली युवक की संदिग्ध लाश : 5 दिन से यहीं रह रहा था युवक, पड़ताल जारी …देखें पूरा वीडियो….

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात शास्त्री ब्रिज छोटी लाइन फाटक , के पास एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने से हड़कं प मच गया। लोगों ने जैसे ही लाश को पड़े हुए देखा तो आवक रह गए। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर, युवक की शिनाख्तीग के प्रयास कर रही है। अब पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्री ब्रिज प्रतीक्षायल के पास एक युवक उम्र करीब 30 वर्ष का शव बरामद किया गया है। युवक कहां से आया और उसकी मौत कैसे हुई, फिलहाल यह जांच का विषय है। दुकान संचालक मोहन पासी ने बताया कि युवक यहां करीब पांच दिनों से रह रहा था, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, किसी को कुछ नहीं पता। पुलिस को शव के पास कोई आईडी या कागजाद नहीं मिला है, जिससे शव की पहचान हो सकी। पुलिस ने पूरा मामला जांच में लिया है।







