जबलपुरमध्य प्रदेश
पैसों के लेनदेन पर टोटल ने युवक को दबोचा : मारपीट कर हुआ फरार

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत पैसों के लेनदेन पर बदमाश टोटल ने एक युवक को दबोचकर जमकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि फिरदौस खान निवासी कैंट थाना उम्र 41 साल ने बताया कि रात में टाटेल ने उसे पकड़कर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को तलाश करने में जुटी है।







