भोपालमध्य प्रदेश

घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा

घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा

दशमेश नगर में करीब 20 मकानों के ऊपर से निकली बिजली लाइन, रहवासियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

भोपाल। यश भारत। राजधानी भोपाल के अशोक गार्डन स्थित दशमेश नगर कॉलोनी में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन रहवासियों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। कॉलोनी में करीब 20 मकानों के ऊपर से गुजर रही इस लाइन के चलते संभावित हादसे का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर रहवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका सताती रहती है। खासकर बच्चों और घरों की छतों पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में बिजली लाइन की सुरक्षा व्यवस्था और उसके आसपास रहने वाले परिवारों की हिफाजत सुनिश्चित करना जरूरी है।

विद्युत वितरण कंपनी से कार्रवाई की मांग

रहवासी क्षेत्र में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर संबंधित विद्युत वितरण कंपनी की जिम्मेदारी अहम है। विभाग को मौके का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करना चाहिए और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने चाहिए। जरूरत के अनुसार लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की संभावना पर भी विचार किया जाना चाहिए, ताकि रहवासियों को संभावित खतरे से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और दशमेश नगर के रहवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कब तक ठोस कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button