मध्य प्रदेशराज्य
मां शारदा के दरबार पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा – धर्मांतरण नहीं चलेगा, भारत हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा…. देखें पूरा वीडियो

मैहर। मां शारदा की नगरी मैहर में शुक्रवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।उन्होंने कहा कि देश में अब धर्मांतरण नहीं चलेगा, भारत हिंदू राष्ट्र होकर रहेगा।
मंदिर में दर्शन के बाद अब सभी की निगाहें केजेएस आवासीय परिसर में आयोजित होने वाले सनातन संवाद कार्यक्रम पर टिकी हैं। शुक्रवार दोपहर प्रस्तावित इस कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धर्म, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर उनके अनुयायियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दौरे और कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल सहित संबंधित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।







