भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला , केशव रामलीला समिति का फैसला, कहा- गंदगी के खिलाफ संदेश देना है मकसद

दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फीट ऊंचा कॉकरोच का पुतला
केशव रामलीला समिति का फैसला, कहा- गंदगी के खिलाफ संदेश देना है मकसद
भोपाल, यश भारत/नई दिल्ली। दिल्ली में इस बार दशहरे पर रावण दहन के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा। केशव रामलीला समिति ने यह निर्णय लिया है। समिति के मुताबिक कॉकरोच गंदगी का प्रतीक है और उसके पुतले के दहन के जरिए स्वच्छता का संदेश देने की कोशिश की जाएगी।
राजनीतिक आंदोलन से संबंध नहीं
कॉकरोच के पुतले को लेकर चर्चा के बीच समिति ने स्पष्ट किया है कि इस फैसले का किसी भी राजनीतिक आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। समिति का कहना है कि पुतला दहन का उद्देश्य गंदगी के प्रति लोगों को जागरूक करना और स्वच्छता का संदेश देना है। दशहरे पर रावण के साथ कॉकरोच के पुतले का दहन इस बार आकर्षण का केंद्र बन सकता है।







