भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
राजधानी में तीन युवकों ने लगाई फांसी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मौत

राजधानी में तीन युवकों ने लगाई फांसी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के विभिन्न थाना इलाकों में तीन युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना टीटीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां रहने वाले 30 वर्षीय गणेश ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, दूसरी घटना अयोध्या नगर थाना इलाके की है, जहां कृष्णा धाम कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय सुभाष अहिरवार ने घर में फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
तीसरी घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है, जहां रहने वाले 23 वर्षीय रितिक धाकड़ ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।







