जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का तबादला, भोपाल नगर निगम की मिली जिम्मेदारी

जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का तबादला, भोपाल नगर निगम की मिली जिम्मेदारी

अग्रिम कुमार होंगे जबलपुर नगर निगम के नए आयुक्त, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

जबलपुर, यश भारत। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत जबलपुर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम में किया गया है। उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाने के साथ मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिला पंचायत छिंदवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह अब शहर की नगरीय व्यवस्थाओं और नगर निगम के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

IMG 20261018 WA0045

भोपाल और पंचायत विभाग में भी बदलाव

आदेश के तहत भोपाल नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन को मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। उनके पास भोपाल मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी था।

वहीं, भोपाल स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर निगम के अपर आयुक्त अंजू अरुण कुमार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

नए आयुक्त के सामने होंगी ये चुनौतियां

जबलपुर नगर निगम में नए आयुक्त अग्रिम कुमार के सामने शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की स्थिति, निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती रहेगी। अब देखना होगा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद शहर की नगरीय व्यवस्थाओं में किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button