भोपालमध्यप्रदेश
राजाभोज प्रतिमा के पास मिला नवजात शिशु बालिका का शव

राजाभोज प्रतिमा के पास मिला नवजात शिशु बालिका का शव
भोपाल, यश भारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाभोज प्रतिमा के पास सड़क किनारे एक झोले में नवजात शिशु बालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही एक राहगीर ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तलैया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अमानवीय कृत्य को किसने अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।







